UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में बीते 24 घंटे में 10 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर कर दिया गया है। जिसमे निरीक्षक तथा उपनिरीक्षक शामिल है।
चंदौली के एसपी आकाश पटेल ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। तबादलों के पीछे समायोजन, प्रशिक्षण और प्रशासनिक व्यवस्था समेत अलग-अलग कारण बताए गए हैं।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: ओवरहेड टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा।
Chandauli news: रुट डायवर्जन प्लान होगा लागू, यहां रहेगा नो एंट्री।
चंदौली में पुलिसकर्मियों के तबादले
जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक घनश्याम शुक्ल को पुलिस लाइन से प्रभारी चुनाव सेल के साथ-साथ प्रभारी जनपद नियंत्रण कक्ष एवं स्मार्ट कंट्रोल रूम का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मझगांवां, थाना चकरघट्टा भेजा गया है।
उपनिरीक्षक सुभाष कुमार गौतम को थाना नौगढ़ से चौकी प्रभारी कस्बा, थाना इलिया बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार राय को थाना धानापुर से चौकी प्रभारी भदाहूं, थाना धानापुर की जिम्मेदारी मिली है।
संतोष सिंह को बलुआ का कमान
इसके अलावा निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना बलुआ बनाया गया है। निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, जो थाना नौगढ़ के प्रभारी निरीक्षक थे, उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक अरुण प्रताप सिंह को थाना बलुआ से थानाध्यक्ष शाहबगंज बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक कृपेंद्र प्रताप सिंह को थाना शाहबगंज से पुलिस लाइन भेजा गया है।
उधर उपनिरीक्षक संतोष कुमार को थाना चकरघट्टा से थानाध्यक्ष नौगढ़ और उपनिरीक्षक महेश कुमार सिंह को प्रभारी स्मार्ट कंट्रोल रूम से थानाध्यक्ष चकरघट्टा की जिम्मेदारी दी गई है।
अब इन तबादलों के बाद चंदौली पुलिस की नई टीम किस तरह कानून-व्यवस्था को संभालती है, यह देखने वाली बात होगी।
@updatechandauli






