UPDATE CHANDAULI NEWS: डीडीयू जंक्शन पर अवैध वेंडरिंग के साथ प्रतिबंधित गुटका व पान मसाले की बिक्री का वीडियो वायरल।
एशिया के सबसे बड़े जंक्शनों में शुमार डीडीयू जंक्शन पर इन दोनों अवैध वेंडिंग सरगना पूरी तरह हाबी नज़र आ रही। आरोप है कि वाणिज्य विभाग के अधिकारियों व सुरक्षा एजेंसियों की मिली भगत से डीडीयू जंक्शन पर चारों तरफ अवैध वेंडरों की भारी तादात दिखने लगा है। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमे कुछ वेंडर अवैध तरीके से प्रतिबंधित गुटका और पान मसाले की बिक्री करते नज़र आ रहें। बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो डीडीयू जंक्शन का ही है। हालांकि, अपडेट चंदौली न्यूज़ वीडियो की पुष्टि नही करता।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 114 का चालान, 8 सीज़, 14 गिरफ़्तार।
Chandauli news: एनकाउंटर के बाद 4 गिरफ़्तार।
अवैध वेंडरिंग व गुटका की बिक्री
बताया जा रहा कि ये अवैध वेंडर, अधिकारियों की मिलीभगत से नियमों को ताक पर रख कर गैर जरूरी व प्रतिबंधित वस्तुएं बेचते नजर आते हैं। डीडीयू जंक्शन पर इन अवैध वेंडरों ने तो हद ही पार कर दी, जब ये लोग पीली पट्टी को पार कर दर्जनों के तादाद में सभी ट्रेनों में सामान बेचते नजर आते हैं, जो कि रेल द्वारा जारी लाइसेंस नियमों का खुला उल्लंघन है।
इसके अलावा सूचना है कि डीडीयू जंक्शन पर प्रतिबंधित गुटका व पान मसाला बेचने वालों की भी भरमार है। इन अवैध वेंडरों के शरणदाता रेलवे की सुरक्षा एजेंसियों की कार्यशाली पर बड़ा सवाल यह है, कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इतनी ज्यादा संख्या में अवैध वेंडर रेलवे प्लेटफार्म पर कैसे पहुंच रहे हैं ?
वेंडरों की मौत के बावजूद सिलसिला जारी
आए दिन ट्रेनों से होने वाले अवैध वेंडरों की मौत के बावजूद यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसे सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही करें या मिलीभगत, लेकिन डीडीयू जंक्शन पर अवैध वेंडर की भरमार से इनकार नहीं किया जा सकता है। तस्वीर बताने के लिए काफी है कि किस प्रकार अवैध वेन्डर खुलेआम गुटखा व पान मसाला बेच रहा है और सुरक्षा एजेंसियां मौन है। सुरक्षा एजेंसियों व कमर्शियल विभाग के अधिकारियों की चुप्पी किस तरफ इशारा करती है ये जगजाहिर है।




