UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के एसपी आकाश पटेल ने निरीक्षक विमलेश कुमार निलंबित कर दिया है। विवेचना सेल में तैनात निरीक्षक पर लापरवाही का आरोप है।
चंदौली के एसपी आकाश पटेल की तेवर में कोई बदलाव नही आया है। लापरवाही प्रकाश में आया तो कार्रवाई तय। इस बार एसपी आकाश पटेल ने कर्तव्यहीनता और लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विवेचना में अनियमितता बरतने पर निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्य तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं एसपी के इस एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: डीडीयू जंक्शन पर प्रतिबंधित गुटका की बिक्री।
Chandauli news: 114 वाहनों का चालान, 8 सीज़, 14 गिरफ़्तार।
निरीक्षक निलंबित, जाने क्या रही वजह ?
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्य द्वारा थाना कोतवाली चंदौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-280/2024, धारा-103(1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान उक्त निरीक्षक द्वारा नामित अभियुक्तों को नियमानुसार बिना कोई नोटिस दिए, अनुचित लाभ लेने के उद्देश्य से विवेचना को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक लंबित रखा गया।
इसके अलावा, उच्चाधिकारियों द्वारा उक्त महत्वपूर्ण विवेचना को त्वरित गति से निस्तारित करने के लिए समय-समय पर कड़े निर्देश दिए गए थे। परंतु उक्त निरीक्षक ने उन निर्देशों की स्पष्ट अवहेलना की और विवेचना के स्थापित विधिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया। अपर पुलिस अधीक्षक सदर की जांच में यह सभी गंभीर तथ्य पूर्णतः सही पाए गए।
एसपी ने किया निलंबित
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (दण्ड एवं अपील) नियमावली-1991' के नियम-17(1)(क) के प्रावधानों के अंतर्गत उक्त निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
एसपी का सख्त निर्देश
एसपी आकाश पटेल ने स्पष्ट किया है कि जनता की शिकायतों पर तत्काल और उचित कानूनी कार्रवाई न करना तथा कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।




