UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली की स्वाट व सर्विलांस टीम ने महज 15 दिनों में 428 करोड़ का शराब रिकवर किया है। एसपी आदित्य लांग्हे ने टीम को 50 हज़ार नगद इनाम से पुरस्कृत किया है।
उत्तरप्रदेश की चंदौली पुलिस द्वारा शराब तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। इस मार्च महीने की बात करें तो चंदौली पुलिस ने बीते 15 दिनों में शराब तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 428 करोड़ मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई में जिले की स्वाट व सर्विलांस टीम की भूमिका अहम रही। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा स्वाट व सर्विलांस टीम को 50 हज़ार रुपये नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: आत्महत्या या हत्या?
Chandauli news: देर रात अचानक इस थाने पर जा पहुंचें एसपी।
15 दिनों में पकड़े 428 करोड़ की शराब
दरसअल, एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में जिले की स्वाट व सर्विलांस टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए महज 15 दिनों के अंदर कुल 428 करोड़ की शराब बरामद किया है।
स्वाट व सर्विलांस की कार्रवाई
बीते 2 मार्च को स्वाट व सर्विलांस टीम ने एक ट्रक में से 1028 पेटी (कुल 9198.8 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया था। उक्त शराब की खेप को आलू की बोरी के नीचे छिपाकर पंजाब से बिहार राज्य ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.68 करोड़ रुपये आंका गया था।
दूसरी ओर संयुक्त टीम ने 9 मार्च को एक ट्रक में से 849 पेटी (कुल 7473.6 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया था। उक्त शराब की खेप को कागज की गट्ठर के नीचे छिपाकर नोएडा से बिहार राज्य ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये आंका गया था।
इसी कड़ी में स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बीते 14 मार्च को एक ट्रक में से 710 पेटी (कुल 6325.92 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया था। उक्त शराब की खेप को पुट्ठी की बोरी के नीचे छिपाकर नोएडा से बिहार राज्य ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये आंका गया था।
आपको बता दें कि कुल मिलाकर उक्त प्रकरणों में कुल 2587 पेटी (22999.32 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 04.28 करोड़ रुपये ) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस संबंध में एसपी ने टीम की सतर्कता, साहस और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा किया है। साथ ही स्वाट व सर्विलांस टीम को 50000 के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।





