UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में एक किशोरी का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटकता मिला है। पुलिस, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली अंतर्गत धानापुर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस वक़्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक किशोरी का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटकता हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आवश्यक पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस, घटना की जांच में जुटी है। उधर, किशोरी ने आत्महत्या किया है या फिर किशोरी का हत्या किया गया है, यह चर्चा जोरों पर है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: जब देर रात इस थाने पर जा पहुंचें एसपी।
Chandauli news: 1680 पैकेट कंडोम सहित शराब व वियाग्रा बरामद।
फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव
आपको बता दें कि यह पूरा मामला जिले के धानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरारी गांव का है। शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए निकले हुए थे। इस दौरान लोगों ने देखा कि एक किशोरी का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटका हुआ है। नज़ारा देख लोगों के होश उड़ गए और सभी शोर मचाने लगे। देखते-ही-देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। जल्द ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।
पुलिस ने की जांच पड़ताल
सूचना पर पहुंचीं धानापुर पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना के बाबत पूछताछ की। शिनाख्त करवाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए जिला मर्चरी भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस, विभिन्न एंगल से घटना के जांच में जुटी है। चर्चा है कि किशोरी का शव पेड़ से लटका हुआ था, लेकिन उसका पैर जमीन से सटा था। जिससे स्थानीय लोगों में हत्या का संदेह गहरा रहा है।
क्या कहती है पुलिस ?
मामले में धानापुर पुलिस ने बताया कि मृतका की शिनाख्त 16 वर्षीया पूजा यादव के रूप में हुई है। पूजा, हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा दे रही थी और पढ़ाई कर रही थी। बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बाकी, पीएम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। बहरहाल, इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।





