UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। एक महिला तथा एक पुरुष को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही। मौके से पुलिस ने कंडोम सहित शराब व वियाग्रा बरामद किया है।
यूपी के चंदौली पुलिस को चेकिंग के दौरान एक बहुत बड़ी सफलता मिली है। जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार की गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्षेत्र स्थित एक मकान में घेराबंदी कर रेड मारा। मौके से एक महिला तथा एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। मकान की तलाशी में भारी तादात में कंडोम का पैकेट, शक्ति वर्धक दवा व शराब बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों से पूछताछ करना शुरू किया। फिलहाल पुलिस, आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: STF के हत्थे चढ़ा 50 हज़ार का इमामिया।
Chandauli news: नमकीन फैक्ट्री पर छापा।
देह व्यापार का भंडाफोड़
दरसअल, आदित्य लांग्हे ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में जिले की सदर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा पैदल गश्त करने के साथ-साथ चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि मझवार स्टेशन से आगे एक निजी अस्पताल के पास स्थित मकान में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है।
सदर पुलिस ने उक्त सूचना को गंभीरता से लिया और महिला पुलिस व अन्य पुलिस बल को बुलाकर संयुक्त टीम गठित की गई। जिसके बाद पुलिस टीम मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर मकान पर रेड मारा। इस दौरान कमरे में एक महिला व एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। साथ ही मकान की तलाशी में कुल 1680 पैकेट निरोध (कंडोम), VIGORE 100 mg शक्ति वर्धक दवा की 2 डिब्बियां और अंग्रेजी शराब (IB) की बोतल बरामद हुआ।
महिला खुद करवाती थी देह व्यापार ?
गिरफ्तारी के बाबत जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्ता का नाम अमरावती तथा गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम रजत उर्फ मोनू है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वह अपने घर पर स्वयं तथा बाहरी महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार कराती थी। बहरहाल, पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्तों विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।





