UPDATE CHANDAULI NEWS: मंगलवार की देर रात एसपी आदित्य लांग्हे अचानक अलीनगर थाने जा पहुंचें। निरीक्षण के बाद उन्होंने यक्ष ऐप के उपयोग व रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने का दिशा-निर्देश दिया।
चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कुछ अलग किया जाता है। कभी वे तबादला एक्सप्रेस चला देतें तो कभी भी वे अपने कर्मियों को परखने के लिए देर रात संबंधित क्षेत्रों में पहुंच जाते। इसी क्रम में एसपी आदित्य लांग्हे ने मंगलवार की देर रात अलीनगर की ड्यूटियों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: यहां चल रहा था देह व्यापार।
Chandauli news: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हज़ार का इमामिया।
एसपी का आकस्मिक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी तथा कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता तथा पुलिस कार्यों के प्रति उनकी सक्रियता का अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को यक्ष ऐप, व रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यक्ष ऐप की समीक्षा
डिजिटल पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के लिए यक्ष ऐप के उपयोग की समीक्षा की गई। सभी बीट अधिकारी यक्ष ऐप का नियमित एवं प्रभावी प्रयोग करें। संदिग्ध, बाहरी व्यक्तियों एवं सत्यापन की कार्यवाही समय से ऐप पर अपडेट की जाए। डिजिटल वेरिफिकेशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
रात्रि गस्त संबंधित निर्देश
रात्रि गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अपराध रोकथाम हेतु दिए गए निर्देश दिया गया। जिसमें रात्रि गश्त (Night Patrol) को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। 'पीक ऑवर्स' के दौरान पैदल गश्त पर विशेष जोर दिया गया। अपराधियों के डेटाबेस को अपडेट रखने तथा संदिग्धों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों (CCTV) के नेटवर्क को विस्तार देंने के निर्देश दिए गए।
साथ ही एसपी द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी व अवैध बिक्री के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।





