UPDATE CHANDAULI NEWS: एसटीएफ फील्ड यूनिट वाराणसी और सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 50 हज़ार के इनामिया को अरेस्ट किया है। अभियुक्त के विरुद्ध चंदौली और वाराणसी में मुकदमा दर्ज है।
उत्तरप्रदेश की चंदौली पुलिस और एसटीएफ फील्ड यूनिट वाराणसी की टीम को वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में एक बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए 50 हज़ार रुपये के एक इनामिया अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध चंदौली सहित वाराणसी में कई मुकदमे दर्ज है। फिलहाल पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: नमकीन फैक्ट्री पर छापा।
Chandauli news: चंदौली में भीषण हादसा।
50 हज़ार का इनामिया गिरफ़्तार
दरसअल, चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिया गया है। एसपी के निर्देशों के क्रम में एएसपी सदर अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंदौली विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में आज यानी 26 फरवरी को चंदौली पुलिस और एसटीएफ टीम फील्ड यूनिट वाराणसी द्वारा 50 हज़ार रुपये के इनामिया अभियुक्त को लोहता, वाराणसी से गिरफ़्तार कर लिया गया।
पुलिस ने दी जानकारी
गिरफ्तारी के बाबत जानकारी देते हुए पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि 50 हज़ार के इनामिया अभियुक्त मो0 अरशद, निवासी 13/262ए -4 लहंग पुरा, औरंगाबाद, थाना सिगरा, जिला वाराणसी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 54/24, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 419 भादवि थाना सदर जनपद चंदौली।
2. मु0अ0सं0 252/21, धारा 147/323/504/506 भादवि थाना सिगरा, वाराणसी।





