UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र में पिकअप और ऑटो के बीच हुई जबरदस्त तक्कर में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को रेफर कर दिया गया है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार था कि इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां से कुछ घायलों को रेफर किये जाने की सूचना है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: लैब टेक्नीशियन का मिला जला हुआ शव।
Chandauli news: 5 लाख तक का ब्याज-मुक्त ऋण वितरण।
पिकअप और ऑटो की टक्कर में दर्जनों घायल
जानकारी के अनुसार सवारियों से भरी एक ऑटो, अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नौगढ़ क्षेत्र अंतर्गत नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार था की ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में बैठे महिला समेत अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही पिकअप भी अनियंत्रित होकर पलट गई।
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गया। जल्द ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचें और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर एसडीएम सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे के बाबत जानकारी ली। जल्द ही घायलों को अस्पताल भर्री करवाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायलों को अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
क्या कहती है पुलिस ?
हालांकि, उक्त हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है, जिसमे पुरुष सहित महिला और बच्चे भी शामिल है। पुलिस द्वारा बताया गया कि 9 लोगों से अधिक घायल है जिनका उपचार जारी है। साथ ही चालक फरार है जिसका तलाश किया जा रहा।





