UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में शुक्रवार को बंद कमरे में एक लैब टेक्नीशियन की जला हुआ शव मिला है। पुलिस विभिन्न एंगल से घटना की जांच में जुटी है। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में उस वक़्त सनसनी फैल गया जब एक लैब टेक्नीशियन का शव संदिग्ध अवस्था मे उसी के कमरे में जला हुआ अवस्था मे मिला। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब लैब टेक्नीशियन ने काफी देर तक दरवाजा नही खोला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर आवश्यक पूछताछ किया और शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 5 लाख तक का ब्याज-मुक्त वृहद ऋण मेला।
Chandauli news: शव को सड़क पर रख ग्रामीणों का प्रदर्शन।
लैब टेक्नीशियन का मिला अधजला शव
मृतक की शिनाख्त सदर क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर निवासी उत्तम कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उत्तम कुमार मूलतः रामनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत भीटी का रहने वाला था, जो चंदौली के सदर क्षेत्र में रह कर एक निजी अस्पताल में बतौर लैब टेक्नीशियन काम कर रहा था।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात उत्तम कुमार ने खाना खाया और अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। शुक्रवार को उत्तम ने काफी देर तक दरवाजा नही खोला, जिससे पड़ोसियों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। जिज्ञासा वश पड़ोसियों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। उत्तम का शव, जला हुआ अवस्था मे पड़ा था। बात जंगल के आग की तरह फैली और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गया। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।





