UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक सवार की मौके पर मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क रख चक्काजाम कर दिया है। मौके पर पुलिस।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के कंदवा थानाक्षेत्र में तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और शव को बीच सड़क रख चक्काजाम कर दिया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: लव मैरिज का खौफनाक अंत।
Chandauli news: साइबर अपराध नियंत्रण में जनपद चंदौली प्रथम।
ट्रक ने बाइक सवार को कुचला
बताया जा रहा है कि मृतक की शिनाख्त ककरैत गांव निवासी 26 वर्षीय आशुतोष के रूप में हुई है, जो पेशे से एक अध्यापक है। आशुतोष, एक निजी विद्यालय और कोचिंग सेंटर में बच्चों को पढ़ाने का काम करता था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह आशुतोष बाइक सवार होकर कोचिंग पढ़ाने के लिए निकला था। कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने आशुतोष के बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में मौके पर ही आशुतोष की मौत हो गयी।
ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ा
उक्त हादसे के बाद आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और शव को बीच सड़क रख चक्काजाम कर दिया। फिलहाल, सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को मनाने में जुटी है।





