UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में एक पति ने अपनी ही पत्नी का हत्या कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार है। करीब ढाई साल पहले दंपत्ति ने लव मैरिज किया था। पुलिस, आरोपी पति को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में हत्या का एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है। जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने करीब ढाई साल पहले लव मैरिज किया था। वहीं लव मैरिज की इस खौफनाक अंत से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस, हत्या का मोटिव जानने के लिए आरोपी पति को कस्टडी में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: साइबर अपराध नियंत्रण में जनपद चंदौली प्रथम।
Chandauli news: चंदौली पुलिस पूरे प्रदेश में अव्वल।
लव मैरिज का खौफनाक अंत
अभीतक मिली जानकारी के अनुसार चकिया क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय सनी और 22 वर्षीय बबली, क्षेत्र स्थित इंटर कॉलेज में एक साथ पढ़ाई करते थे। पढ़ाई के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आये। जल्द ही दोनों ने आपसी रजामंदी से शादी कर ली और क्षेत्र के भीखम्मपुर गांव में परिवार से अलग रहने लगे।
शादी के कुछ समय बाद तक दोनों के संबंध सही रहा। समय बीतने के साथ-साथ दोनों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद शुरू हुआ और झगड़े होने लगे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात पति-पत्नी के इस झगड़े ने भयानक रूप ले लिया। आरोप है कि गुस्साए सनी ने अपनी पत्नी बबली की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
क्या कहती है पुलिस ?
विवाहिता के हत्या की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर पड़ोसियों से पूछताछ किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाबत सीओ चकिया रघुराज ने बताया कि गला दबाकर हत्या की अंदेशा है। आरोपी पति को कस्टडी में लेकर पूछताछ किया जा रहा। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





