UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस को आईजीआरएस से प्राप्त सभी शत प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करने पर प्रदेश में प्रथम रैंक मिला है।
यूपी की चंदौली पुलिस पूरे यूपी में अव्वल रही। जी हां, चंदौली पुलिस को आईजीआरएस (IGRS) से प्राप्त सभी शत प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करने पर प्रदेश में प्रथम रैंक मिला है। जनपद के 11 थानें भी ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में प्रथम स्थान पर रहें।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 45 बत्तखों के मौत की जांच करेगी पुलिस।
Chandauli news: 9 साल की बच्ची के साथ रेप का प्रयास।
आईजीआरएस: चंदौली पुलिस अव्वल
अपराध एवं अपराधियों के प्रति प्रदेश सरकार और शासन की शून्य सहनशीलता की नीति पर अक्षरश: अमल कर रही जनपद चंदौली पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ ही शिकायत सुनवाई और निस्तारण में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
चंदौली पुलिस को उत्तरप्रदेश सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से प्राप्त सभी शत प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करने पर प्रथम रैंक मिली है।
16 में से 11 थाने भी प्रथम
माह जनवरी 2026 की रैकिंग में जनपद चंदौली 135 में से 135 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम है। साथ ही जनपद चंदौली के 16 में से 11 थानें 100 अंक में से 100 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
एसपी की अगुवाई में कार्रवाई
एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण, त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के लिए जनपद के सभी अधिकारी व थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जाता है। जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा सम्बंधित थानों पर आनलाईन प्रेषित की जाती है। समस्त सम्बन्धित अधिकारी और थाना प्रभारियों द्वारा प्राप्त सन्दर्भो की जांच आख्या आनलाइन दिये गये समय सीमा के अन्दर संबंधित को प्रेषित की जाती है और आवेदक पुलिस कार्यवाही से सन्तुष्ट है कि नहीं इसका फिडबैक भी पुलिस कार्यालय से लिया जाता है। जिससे की गयी जांच एवं पुलिस कार्यवाही की गुणवत्ता उच्च होती है।
उत्तरप्रदेश सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से प्राप्त शिकायतों का एसपी कार्यालय सहित सभी राजपत्रित अधिकारियो द्वारा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं पर्यवेक्षण के फलस्वरूप प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में चंदौली पुलिस को माह जनवरी-2026 में प्रदेश स्तर पर जारी की गयी रैकिंग में प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है। सभी जनपदों के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भो का मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन किया जाता है। उक्त मूल्यांकन में चंदौली पुलिस ने 100% निस्तारण करते हुए प्रथम रैंक प्राप्त किया, साथ ही जनपद के 11 थानें भी ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में प्रथम स्थान पर रहे।





