UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में एक 9 साल की बच्ची के साथ रेप करने का प्रयास किया गया है। पुलिस, आरोपी को अरेस्ट कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली अंतर्गत मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र में एक 9 साल की बच्ची के साथ रेप के प्रयास का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही। ग्रामीणों की तत्परता से आरोपी पकड़ा गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: एक कि दर्दनाक मौत तो 3 घायल।
Chandauli news: मामा की मौत तो भांजा गंभीर।
9 साल की बच्ची से रेप का प्रयास
जानकारी के अनुसार मुग़लसराय क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी नौ साल की मासूम बच्ची, शुक्रवार की देर शाम खेलने में व्यस्त थी। आरोप है कि पड़ोसी गांव के रहने वाले एक युवक ने पहले बच्ची को बहलाया-फुसलाया और बाद में बच्ची को गांव स्थित एक बाउंड्री वाल के अंदर ले गया। जहां युवक ने बच्ची के साथ गंदी हरकत करना शुरू किया।
बच्ची ने शोर मचाई तो ग्रामीण हुए सतर्क
इसी बीच 9 साल की बच्ची ने बहादुरी दिखाई और किसी तरह युवक के चंगुल से छूट कर बाउंड्रीवाल से बाहर निकल कर शोर मचाना शुरू किया। बच्ची की शोर सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां बच्ची ने ग्रामीणों को सारी बात बताई। भड़के ग्रामीणों ने तत्काल आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ़्तार
सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया और कोतवाली लाकर पूछताछ की। घटना के बाबत पुलिस द्वारा बताया गया कि बच्ची के परिजनों द्वारा तहरीर दिया गया है। आरोपी हफ़िजुर्रहमान हिरासत में है। बच्ची का मेडिकल जांच करवाने सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।





