UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में चलती बाइक पर रील बनाने की चक्कर मे मामा की मौत हो गयी, जबकि भांजा घायल है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक चलती डीसीएम के पीछे जा घुसे। इस हादसे में जहां मौके पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, तो वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। उधर, मौत की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: शुभकामना एकेडमी, एमडी ने कही ये बात।
Chandauli news: मालगाड़ी के उपर जिंदा जला व्यक्ति।
रील बनाने के चक्कर मे भीषण हादसा
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिला निवासी 22 वर्षीय मनीष कुमार, अपने भांजे 13 वर्षीय संजीत कुमार को लेकर चंदौली में एक वैवाहिक कार्यक्रम अटेंड करने जा रहा था। चर्चा है कि चलती बाइक में दोनों मोबाइल से रील बना रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगदीश सराय हाइवे समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो गयी और चलती डीसीएम के पीछे जा घुसी।
मामा की मौत, भांजा गंभीर
टक्कर इतनी जोरदार था कि मौके पर ही मनीष कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि भांजा संजीत गंभीर रूप से घायल होकर बीच सड़क तड़पने लगा। हादसे के बाद राहगीर और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने घायल का मदद करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मनीष कुमार के मौत की पुष्टि की। वहीं, भांजा संजीत का उपचार जारी है। घटना के बाबत पुलिस द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि एक घायल है। घायल का उपचार जारी है तथा शव को पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है।





