UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि 3 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा कि ड्राइवर को अचानक झपकी आ गया, जिस कारण यह हादसा हुआ।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में सड़क हादसों का खबर इस वक़्त सुर्खियों में है। जनपद में हर रोज़ हो रहे सड़क हादसे में कोई-न-कोई अपनी जान गवां रहा। ताजा मामला जिले के सैयदराजा क्षेत्र से है जहां शुक्रवार के तड़के एक और बड़ा हादसा हो गया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: चलती बाइक पर रील बनाना पड़ा भारी, मौत।
Chandauli news: शुभकामना एकेडमी, एमडी ने कही ये बात।
सैयदराजा क्षेत्र के बगही-कुम्भापुर स्थित नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ऑटो ने किसी अज्ञात वाहन के पीछे जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में मौके पर ही ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दो बच्चा समेत 3 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ऑटो चालक की तलाश में जुटी है।
अज्ञात वाहन से टकराई ऑटो, एक कि मौत
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की तड़के सवारियों से भरी एक ऑटो वाराणसी की ओर जा रही थी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की सैयदराजा क्षेत्र अंतर्गत बगही-कुम्भापुर के नेशनल हाइवे पर किन्ही कारणों से ऑटो अनियंत्रित हो गयी और सामने जा रही किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। वहीं ऑटो सवार 2 बच्चे समेत एक महिला घायल हो गए। उधर, हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाबत सैयदराजा पुलिस द्वारा बताया गया कि ऑटो चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय अशोक पटेल के रूप में हुई है। बताया, शव को पीएम के लिए भेज ऑटो चालक की तलाश करने सहित आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





