UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में करीब 40-45 बत्तखों की अचानक मौत हो गयी। केमिकल युक्त मछलियां खाने से मौत की बात सामने आ रही। पुलिस जांच में जुटी है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में एक साथ करीब 45 बत्तखों के मौत का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि बगुला पकड़ने के लिए केमिकल लगाकर मछलियों का जाल बिछाया गया था, जिसे चर रहे बत्तखों ने खा लिया। मछलियों को खाने के बाद ही बत्तखों की मौत हो गयी। बतख पालकों ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया है। पुलिस, घटना की छानबीन में जुट गई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 9 साल की बच्ची के साथ रेप का प्रयास।
Chandauli news: आ गयी झपकी तो हो गया बड़ा हादसा।
मछलियां खाने से बत्तखों की मौत ?
जानकारी के अनुसार मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत मिसिरपुरा गांव निवासी बबलू सोनकर, अपने कुछ सहयोगियों के साथ बतख पालन का काम करता है। बत्तखों के अंडे बेचना भी उनके रोजगार का हिस्सा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को कुछ लोगों ने बगुला पकड़ने का प्लान बनाया और मछलियों के मुंह में कीटनाशक दवा डालकर उन्हें पानी के किनारों पर रखा दिया था।
मछलियों की गंध से बत्तख आकर्षित हुए और भारी तादात में बत्तखों का झुंड बखरा गावं के सड़क किनारे स्थित पानी में पहुंच गए। सभी बत्तखों ने पानी में पड़ी मछलियों को खा लिया। जिसके बाद सभी एक-एक करके मरने लगे। बताया जा रहा है कि केमिकल युक्त मछलियां खाने के कारण करीब 45 बत्तखों की मौत हो गयी।
बत्तख पालक ने पुलिस को दिया सूचना
बत्तखों के मौत की खबर सुन बत्तख पालक बबलू मौके पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। बबलू ने घटना की जानकारी जलीलपुर पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पहुंचें चौकी प्रभारी ने मौके पर जांच सहित आवश्यक पूछताछ किया। इस बाबत पुलिस द्वारा बताया गया कि बत्तख पालक की ओर से तहरीर मिला है। घटना की जांच करने सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।





