UPDATE CHANDAULI NEWS: साइबर अपराध नियंत्रण में जनपद चंदौली 86.71 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में एएसपी अनन्त चंद्रशेखर (आईपीएस) के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर सेल द्वारा National Cyber Crime Reporting Portal पर साइबर अपराध के नियंत्रण एवं पीड़ितों को राहत दिलाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर 86.71 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: चंदौली पुलिस पूरे प्रदेश में अव्वल।
Chandauli news: मछलियों में केमिकल और निशाने पर थे बगुले।
साइबर अपराध नियंत्रण
माह जनवरी 2026 में जनपद में साइबर अपराध से संबंधित कुल 333 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें कुल 60,11,000 (साठ लाख ग्यारह हजार रुपये) की धोखाधड़ी की गई थी। साइबर सेल चंदौली की त्वरित, प्रभावी एवं तकनीकी कार्यवाही के परिणामस्वरूप 52,12,000 (बावन लाख बारह हजार रुपये) की धनराशि को समय रहते संबंधित बैंकों में होल्ड/लीन कराकर सुरक्षित कराया गया। जिससे पीड़ितों को बड़ी राहत मिली।
यह उपलब्धि साइबर सेल की सतर्कता, तकनीकी दक्षता एवं आमजन के प्रति संवेदनशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। एसपी और एएसपी के कुशल नेतृत्व तथा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयास से यह सफलता प्राप्त हुई है।
जनपद पुलिस की आमजन से अपील
किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आपकी धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।
जनपद चंदौली पुलिस साइबर अपराध के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाकर जनता की सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।





