UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के मुग़लसराय स्थित एक ही परिवार के तीन लोगों ने बीते दो-तीन सालों के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। आखिर क्या रहस्य है ? इस आत्महत्या के बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में पिछले 2-3 साल के अंदर एक ही परिवार के तीन लोगों द्वारा आत्महत्या किये जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। विगत दिनों भाई और बहन ने एक साथ फांसी लगाकर अपना इहलीला समाप्त कर लिया था और अब बड़ा भाई ने भी अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर लिया है। 52 वर्षीय बड़े भाई का शव उसी के घर मे फंदे से लटकता हुआ मिला। इस तीसरे मौत के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों के मन मे कई सवाल पनप रहा। आखिर ऐसा क्या चल रहा था कि एक-के-बाद-एक सभी भाई-बहन ने आत्महत्या कर लिया। बहरहाल, ये जांच का विषय है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: महज पंद्रह दिनों में 4.28 करोड़ का शराब ?
Chandauli news: आत्महत्या या हत्या?
जाने क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार जिले के मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जायसवाल स्कूल के पीछे 52 वर्षीय गुड्डू गुप्ता अकेले रहता था। गुड्डू के पारिवारिक पृष्ठभूमि भी दुखद रही है। दुखद इसलिए क्यों कि बीते 2-3 साल पहले उनके छोटे भाई राजू गुप्ता और बहन अंजू उर्फ गुड़िया गुप्ता ने भी इसी मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। बताया जा रहा कि गुड्डू का एक बहन गुजरात से उसे आर्थिक मदद भेजती थीं। जिससे गुड्डू का गुजारा होता था। सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच गुरुवार को गुड्डू का शव उसी के घर मे पंखें के सहारे फंदे से लटकता पाया गया।
लगातार तीसरे मौत से सनसनी
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गयी। एक ही घर मे लगातार तीन-तीन मौतें चर्चा का विषय बन गया। जल्द ही घटना की जानकारी मुग़लसराय कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पूछताछ सहित छानबीन किया। जिसके बाद पुलिस, शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी व्यक्ति के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। आगे की विधिक कार्रवाई किया जा रहा है। बहरहाल, कहीं-न-कहीं लोगों में ये सवाल है कि आखिर क्यों परिवार के तीन सदस्य ने आत्महत्या किया ? आखिर क्या परेशानी थी ? यह पहेली अभी भी अनसुलझी है।





