UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के डीडीयू स्टेशन पर महिला यात्री ने एक बच्चे को जन्म दिया है। अस्पताल ले जाने का समय नही था। आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया।
चंदौली स्थित एशिया के सबसे बड़े जंक्शनों में शुमार डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म पर बुधवार की देर रात एक महिला यात्री ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा चरम पर होने के कारण आरपीएफ की मेरी सहेली टीम को प्लेटफार्म पर ही महिला का प्रसव करवाना पड़ा। बाद में महिला यात्री को अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: नो पार्किंग में लंबी कतार, नही होती कार्रवाई।
Chandauli news: पुराने विवाद को लेकर चाकू से किया था हमला।
महिला ने प्लेटफार्म पर दिया बच्चे को जन्म
जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात एक रेल यात्री डीडीयू आरपीएफ के पास पहुंचा और मदद की गुहार लगाने लगा। यात्री ने बताया कि वह और उसकी पत्नी ट्रेन पकड़ कर वाराणसी से राजगीर जा रहें थे। ट्रेन के डीडीयू स्टेशन पहुंचने पर उसकी पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गया।
यात्री की सूचना पर आरपीएफ की टीम तत्काल एक्टिव हुई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत की निर्देश पर मेरी सहेली टीम ने महिला को अटेंड किया। महिला को व्हील चेयर पर बैठाकर मेरी सहेली टीम अभी अस्पताल जाने के लिए निकली ही थी की प्लेटफार्म पर ही प्रसव करवाने की स्थिति उत्पन्न हो गयी। टीम के उप निरीक्षक सरिता गुर्जर ने आरक्षी संगीता देवी की मदद से महिला यात्री का सकुशल प्रसव कराया। जिसके बाद महिला और नवजात को इलाज के लिए राजकीय महिला अस्पताल मुगलसराय पहुंचाया गया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है।
आरपीएफ निरीक्षक ने दी जानकारी
इस संबंध में जानकारी देते हुए आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि बिहार राज्य निवासी 30 वर्षीय बबिता, ट्रेन से अपने पति के साथ वाराणसी से राजगीर जा रही थी। महिला गर्भवती थी तथा ट्रेन के डीडीयू स्टेशन पहुंचने पर महिला का भीषण प्रसव पीड़ा शुरू हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की महिला के पति के आग्रह पर आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने महिला को अटेंड किया। क्यों कि प्रसव के लिए अस्पताल ले जाने का समय नही था इसलिए स्टेशन पर ही महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया गया। उन्होंने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है। उधर महिला यात्री के पति ने आरपीएफ टीम का आभार जताया।





