UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के धानापुर क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चंदौली पुलिस को वांछित व वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। जिले की के धानापुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: चंदौली में कल से लागू होगा रुट डायवर्जन।
Chandauli news: डिजिटल पेमेंट पर मिलेगा 3% डिस्काउंट।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार धानापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत नगवां गांव निवासी दिनेश राम ने पुलिस को तहरीर दिया कि उनका लड़का मिथिलेश, 25 दिसंबर की सायं 6 बजे शौच के लिए नगवां ताल सिवान के तरफ गया हुआ था। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से मिथिलेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले से मिथिलेश हुआ घायल
उक्त हमले से मिथिलेश के सिर में व कान के पास पीठ में गंभीर चोटें आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए धानापुर पुलिस ने संवंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और छानबीन शुरू की। पुलिस की विवेचना में एक अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया और पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश शुरू की गई।
मुखबीर से मिला अभियुक्त क़ा इनपुट
शनिवार को धानापुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस टीम को मुखबीर से इनपुट मिला कि मु0अ0सं0 0176/2025 से संबंधित प्रकाश में आया वांछित अभियुक्त, इस वक़्त अपने घर पर मौजूद है। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने एक चाकू भी बरामद किया जिससे मिथिलेश पर हमला किया गया था।
पुलिस ने दी जानकारी
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के बाबत जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शुभम उर्फ गोलू है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मिथिलेश के साथ उसका पुराना विवाद था। 25 दिसंबर को उसने गांव के बाहर ताल के पास मिथिलेश पर अंधेरा का फायदा उठाते हुए लोहे के चाकू से हमला कर दिया। मिथिलेश के घायल होने के बाद उसने चाकू को सकरारी मार्ग पर छिपा दिया और मौके से फरार हो गया था। बहरहाल, मामले में पुलिस ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।






