UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के दो थानों की पुलिस टीम ने करीब 68 लीटर अवैध शराब करते हुए कुल 6 अभियुक्तों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार 4 अभियुक्त बिहार तथा अन्य 2 अभियुक्त चंदौली के रहने वाले है।
यूपी के जनपद चंदौली के रास्ते बिहार राज्य में शराब की तस्करी जारी है। वहीं चंदौली के विभिन्न क्षेत्रों में भी अवैध तरीके से शराब बेचा जा रहा है। ताजा मामले की बात करें तो जिले की बलुआ और सदर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए 3 अलग-अलग स्थानों से कुल 67.625 लीटर अवैध अंग्रेजी तथा देशी शराब बरामद करने के साथ कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: प्लेटफार्म में महिला ने दिया बच्चे को जन्म।
Chandauli news: ट्रकों की नो पार्किंग में लंबी कतार।
सदर पुलिस ने शराब के साथ 4 को किया अरेस्ट
दरसअल, एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने का सख्त निर्देश दिया गया है। निर्देशों के क्रम में जिले की सदर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबीर से वाहन द्वारा शराब ले जाये जाने संबंधित इनपुट मिली। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम एक्टिव हुई और मुखबीर द्वारा बताए गए वाहन को सर्विस लेन पर रोक लिया। उक्त वाहन में चालक सहित कुल 4 लोग बैठे पाए गए। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो वाहन की डिग्गी में से विभिन्न ब्रांड के 56.025 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने शराब को जप्त करते हुए चारों अभियुक्तों को अरेस्ट कर लिया।
मामले में सदर पुलिस द्वारा बताया गया कि वाहन संख्या UP65ED9050 से अवैध शराब ले जाई जा रही थी। मौके से चार अभियुक्तों क्रमशः शंभु कुमार, शिवम, श्यामबाबू साह और सुनील कुमार को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्त बिहार राज्य के रहने वाले है तथा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बलुआ पुलिस ने 2 को किया अरेस्ट
एसपी द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में बलुआ थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग जगहों से कुल 2 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में बलुआ पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए बहद ग्राम स्थित लक्ष्मनगढ़ गेट के पास से एक अभियुक्त को 5.6 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने फिर से मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही की और एक और अभियुक्त को बलुआ कैनाल पम्प नहर से कुछ दुर आगे से 6 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
उक्त गिरफ़्तारी और बरामदगी की जानकारी देते हुए बलुआ पुलिस ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम संतोष यादव और सुरेश चन्द्र है। दोनों ही चंदौली के रहने वाले है। बताया, अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनितम के तहत कार्रवाई की जा रही है।





