UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के इलिया क्षेत्र में एक काले कार सवार मनबढ़ ने अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के पीछे जमीनी विवाद का बात सामने आ रहा।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली अंतर्गत इलिया थाना क्षेत्र में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने गोली चलने की आवाज़ सुनी। पता चला कि एक अधेड़ को गोली मारी गयी है। आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार देकर घायल को वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच करने सहित आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 68 लीटर शराब किया बरामद, 6 अरेस्ट।
Chandauli news: प्लेटफार्म में महिला ने दिया बच्चे को जन्म।
मनबढ़ ने अधेड़ को मारी गोली
आपको बता दें यह मामला जिले के इलिया थानाक्षेत्र अंतर्गत डेहरी खुर्द गांव का है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम क्षेत्र निवासी तेजबली चौहान को कार सवार किसी मनबढ़ ने गोली मार दी। तेजबली, साइकिल सवार होकर कहीं जा रहे थे। हालांकि, उक्त गोलीकांड के पीछे पहले झगड़ा और बाद में गोली मारने की चर्चा जोरों पर है।
पेट मे लगी गोली
गोली चलते ही मौके पर हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। गोली सीधे जाकर तेजबली के पेट मे लगी। आनन-फानन में घायल तेजबली को जिला चकिया संयुक्त अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने पहले घायल को प्राथमिक उपचार दिया और बाद में उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
सीओ ने लिया जायजा
गोलीकांड की जानकारी मिलते ही सीओ चकिया रघुराज ने पुलिस के साथ मौके का जायजा लिया। इस संबंध में इलिया पुलिस द्वारा बताया कि काले रंग की किसी कार सवार ने तेजबली को गोली मारी है। घायल का इलाज चल रहा है। बताया कि कुछ विवाद की बात सामने आई है। घटना का जांच किया जा रहा।





