UPDATE CHANDAULI NEWS: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।
उत्तरप्रदेश शासन की मंशा के अनुरुप मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एंटीरोमियों पुलिस टीम द्वारा विद्यालय तथा ग्राम में चौपाल लगाकर छात्राओं और बालिकाओं को जागरुक किया गया। साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जागरुक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। जागरूक करने के साथ पम्पलेट वितरण किया गया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news:7 को RPF ने किया रेस्क्यू, 2 अरेस्ट।
Chandauli news: नहर में युवक की शव मिलने से सनसनी।
एंटीरोमियों पुलिस की सुरक्षा टिप्स
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एंटीरोमियों पुलिस द्वारा बताया गया कि विद्यालय आवागमन के दौरान यदि किसी शोहदे या मनचलें द्वारा परेशान किया जाता है, तो तत्काल उसकी सूचना अपने परिजनों, थाना स्थानीय या हेल्प लाइन नम्बरों पर दे देनी चाहिए, जिससे तत्काल थाना स्थानीय पुलिस द्वारा शोहदों और मनचलों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
संचालित योजनाओं की जानकारी
महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया।
संरक्षण देने वाली कानून
साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, बालिकाओं व आमजनमानस को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक किया गया।
1. किसी भी अनजान लिंक या अज्ञात नंबर से आए संदेश या कॉल पर अपने बैंक विवरण, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
2. KYC अपडेट, इनाम जीतने, नौकरी या लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी से सतर्क रहें।
3. सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल व आपत्तिजनक पोस्ट की तुरंत सूचना पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।
4. सुरक्षित पासवर्ड रखें एवं समय-समय पर बदलते रहें।
5. इसके साथ ही लोगों को यह भी बताया गया कि यदि वे किसी प्रकार के साइबर अपराध का शिकार हो जाएँ तो तुरंत cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएँ जिससे समय रहते कार्यवाही की जा सके।
6. अभियान के माध्यम से पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें, जिससे समाज को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखा जा सके।
साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।





