UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के चर्चित मानसरोवर तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली अंतर्गत अलीनगर क्षेत्र में उस वक़्त सनसनी फैल गया जब लोगों ने क्षेत्र स्थित मानसरोवर तालाब में एक उतराया हुआ शव देखा। उक्त मानसरोवर तालाब काफी चर्चित स्थान है और यहां पर इससे पहले भी अनगिनत बार शव मिल चुका है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: सेव की पेटी और 13 लाख की गांजा।
Chandauli news: पिकअप से व्यक्ति को उड़ाया।
उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और शिनाख्त का प्रयास किया। पर कोई सफलता नही मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को जिला मर्चरी भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस, शव की शिनाख्त करने में जुटी है।
मानसरोवर तालाब में मिला व्यक्ति का शव
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह जिले के अलीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत मानसरोवर तालाब किनारे लोगों की चहल-पहल थी। गुजर रहे लोगों ने तालाब में एक व्यक्ति का उतराया हुआ शव देखा, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। बात जंगल के आग की तरह फैली और मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गया।
पुलिस को दी गयी सूचना
इसी बीच किसी ने शव मिलने की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।
नही हो सकी शव का शिनाख्त
पुलिस ने मौके पर शव की शिनाख्त करवाने की कौशिश की, पर कोई सफलता नही मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे जिला मर्चरी भिजवा दिया। मामले में अलीनगर पुलिस द्वारा बताया गया कि तालाब में शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को पानी से निकाला गया है। मृतक की उम्र लगभग 50 साल है तथा शव की शिनाख्त करने की प्रयास किया जा रहा।








