UPDATE CHANDAULI NEWS: भगवान श्री राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक युवक को पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस, आगे की कार्रवाई में जुटी है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में एक युवक को भगवान श्री राम पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक को भगवान श्री राम पर अशोभनीय व आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस, आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: इस चर्चित स्थान पर सुबह-सुबह मिली लाश।
Chandauli news: सेव की पेटी और 13 लाख की गांजा।
श्री राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी
दरसअल, ये पूरा मामला जिले के बलुआ थानाक्षेत्र का है, जहां क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी एक युवक द्वारा भगवान श्री राम पर अशोभनीय व आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और युवक की तलाश शुरू की।
घर से किया गया अरेस्ट
पुलिस, आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को उसके घर से अरेस्ट कर लिया।
पुलिस ने दी जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दिव्यांश उर्फ संगम है, जो कि बलुआ क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।







