UPDATE CHANDAULI NEWS: सकलडीहा पुलिस ने एक मनचले को अरेस्ट किया है। उधर सैयदराजा महिला पुलिस कर्मियों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया गया।
उत्तरप्रदेश शासन द्वारा महिलाओं तथा बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत जिले की पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में बुधवार को जिले की सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के नेशनल इंटर कालेज कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को जागरुक किया गया। साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर आवश्यक जानकारी दी गयी। महिलाओं और बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त तथा सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 8वीं की छात्रा आकांक्षा बनी बीएसए चंदौली।
Chandauli news: रैली के माध्यम से बालिकाओं ने दिया ये संदेश।
पुलिस ने मनचले को किया अरेस्ट
उधर, बीते मंगलवार को सकलडीहा पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत अश्लील फब्तियां, गाना व अश्लील हरकत करने वाले 1 मनचले अभियुक्त को सलेमपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशु कुमार, निवासी ग्राम बछौली, थाना बलुआ उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई। गिरफ्तारी के आधार पर थान स्थानीय पर मु0अ0सं0-184/2025 धारा 296 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंध में संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया।
प्रमुख कानूनों की दी जानकारी
अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।
इसके साथ-साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।