UPDATE CHANDAULI NEWS: मिशन शक्ति फेज 5.0 के मद्देनजर बालिकाओं ने साइकिल रैली निकाली। महिला तथा बालिकाओं में जागरूकता फैलाई।
चंदौली एसपी की निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत बलुआ पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में कम्प्यूटर संस्थान की बालिकाओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। उक्त रैली के माध्यम से बालिकाओं ने स्थानीय महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक करने का काम किया। उधर यातायात पुलिस टीम द्वारा भी चार पहिया वाहन पर लगी काली फिल्म, हूटर, बत्ती लगाने व नम्बर प्लेट के सम्बन्ध में वाहनों को रोक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: भीषण हादसा, 3 माह के बच्ची की मौत।
Chandauli news: भाई अरेस्ट, रिवॉल्वर से भाई पर चलाई थी गोली।
मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं तथा बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आज जिले की बलुआ क्षेत्र में बालिकाओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। क्षेत्र की एक कम्प्यूटर संस्थान की बालिकाओं ने साइकिल रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया।
हेल्पलाइन नंबरों की दी गयी जानकारी
अपने साइकिल रैली के दौरान बालिकाओं ने महिलाओं तथा बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। ताकि उचित समय पर महिलाएं तथा बालिकाएं उक्त नंबरों का प्रयोग कर सके। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक भी किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान चंदौली मतदाता जागरुकता के ब्रांड एम्बेसेडर राकेश रौशन यादव, संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा, वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रशासक दीक्षा अग्रहरि, बलुआ थाने से उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, महिला आरक्षी वंदना, संस्थान के प्रबंधक रामजी, साहब यादव आदि गणमान्य लोग मौजूद रहें।
यातायात पुलिस का अभियान
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत यातायात पुलिस टीम द्वारा भी चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस द्वारा चार पहिया वाहन पर लगी काली फिल्म, हूटर, बत्ती लगाने व नम्बर प्लेट के सम्बन्ध में वाहनों को रोक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।