UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली जिला अस्पताल के टॉयलेट में एक नवजात बच्चा मिला है। डॉक्टर, नवजात की देखभाल में लगे है। उधर पुलिस, मामले की जांच कर रही है।
यूपी के जनपद चंदौली में मानवता को शर्मसार करने वाली एक मामला प्रकाश में आया है। जिले की पंडित कमलापति जिला संयुक्त चिकित्सालय के टॉयलेट में एक नवजात बच्चे के मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बच्चे की मां, नवजात को अस्पताल की टॉयलेट में छोड़ मौके से फरार हो गयी। पुलिस, महिला की तलाश में जुटी है। उधर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा बच्चे का देखभाल किया जा रहा।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: मनचला अटेस्ट, मिशन शक्ति अभियान।
Chandauli news: 8वीं की छात्रा आकांक्षा बनी बीएसए चंदौली।
अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात
जानकारी के अनुसार पंडित कमलापति जिला संयुक्त चिकित्सालय के अंदर स्थित टॉयलेट से एक नवजात बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। बच्चा, काफी देर से रो रहा था, जिससे अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों को शक हुआ। आवाज का पीछा करते हुए कर्मचारी, अस्पताल के टॉयलेट में पहुंचे और नज़ारा देख सन्न रह गए। मौके पर एक नवजात शिशु रो रहा था। कर्मचारियों ने काफी देर तक बच्चे की मां के बाबत पूछताछ की पर बच्चे का मां नही मिला। जिसके बाद कर्मचारियों ने अस्पताल के डॉक्टरों को सूचित किया।
एनआईयू में किया नवजात को भर्ती
कर्मचारियों की सूचना पर डॉक्टरों की टीम पहुंची। टॉयलेट से नवजात को निकालकर उसका जांच किया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने नवजात बच्चे को एनआईयू में भर्तीं कराया, जहां बच्चे का उपचार चल रहा हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि नवजात बच्चा स्वस्थ है। उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।
बच्चे की मां को ढूंढ रही पुलिस
नवजात बच्चे को सुरक्षित रखने के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा सदर पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने मौके पर छानबीन सहित आवश्यक पूछताछ की। इस बाबत सदर पुलिस द्वारा बताया गया कि अस्पताल के टॉयलेट में एक महिला द्वारा नवजात बच्चे को छोड़ा गया है। बच्चा स्वस्थ है तथा महिला की तलाश की जा रही है।