UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने 25 हज़ार के इनामियां को अरेस्ट किया है। चोरी के वाहनों से गौ तस्करों को लोकेशन देता था। साथ ही पुलिस कर्मियों को जान से मारने की प्रयास का भी आरोप है।
यूपी के चंदौली पुलिस को अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एक बड़ी सफलता मिली है। जिले की अलीनगर पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए 25 हज़ार के इनामियां अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर वाहन चोर बताया गया है, जो चोरी के दो पहिया वाहनों का इस्तेमाल, गौ तस्करों के वाहनों को लोकेशन देने के लिए करता था। अभियुक्त पर पुलिस कर्मियों को जान से मारने की प्रयास करने का भी आरोप है। फिलहाल पुलिस, आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: प्रतिष्ठित उद्यमी सुभाष तुलस्यान सम्मानित।
Chandauli news: स्कूल बस ने 4 साल के बच्चे को कुचला।
25 हज़ार का इनामियां अरेस्ट
दरसअल, एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में जिले की अलीनगर पुलिस टीम, कुरहना अंडरपास पर चेंकिग अभियान में लगी हुई थी। इस दौरान पुलिस टीम को मुखबीर से एक 25 हज़ार के इनामियां अपराधी से संबंधित इनपुट मिली।
मुखबीर की सूचना पर अलीनगर पुलिस टीम एक्टिव हुई और चेकिंग के दौरान महादेवपुर रिंग रोड से शातिर अपराधी व 25 हजार के इनामियां को एक दो पहिया वाहन (एचएफ डिलक्स) के साथ गिरफ्तार कर लिया।
अवैध असलहा और चोरी की बाइकें बरामद
तलाशी में अभियुक्त के पास से 1 देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम ने दो अन्य चोरी के वाहन (टीवीएस अपाचे/टीवीएस लूना) बरामद किया।
पुलिस ने दी जानकारी
गिरफ़्तारी व बरामदगी के बाबत जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शिव कुमार उर्फ शिवा उर्फ छल्ला यादव है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह और छोटू सराय निवासी सतेन्द्र यादव, विभिन्न जगहों से वाहनों की चोरी करते है।
गौ तस्करी में चुराए गए वाहनों का प्रयोग
अभियुक्त ने बताया कि चुराए गए दो पहिया वाहनों का प्रयोग वे गौ तश्करी के वाहनों को लोकेशन देने के लिए करते है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने बताया कि एक दिन उसने अपने साथियों के साथ धीना थाने मे पुलिस की गाडी में बैठे पुलिस वालो को जान से मारने के उद्देश्य से टक्कर मार दी थी। जिसका मुकदमा, पहले से ही दर्ज है। अभियुक्त ने बताया की पकड़े जाने से बचने के लिए वह आज बिहार राज्य में भागने की फिराक में था, पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।