UPDATE CHANDAULI NEWS: सैम हॉस्पिटल-इंदिरा आईवीएफ़ ने चमत्कार कर दिखाया है। जनपद चंदौली अब फर्स्ट आईवीएफ़ बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार है।
जनपद चंदौली, मेडिकल क्षेत्र की एक ऐसी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है जो ऐतिहासिक है। अगले आठ महीने में जिले में पहला आईवीएफ़ बेबी जन्म लेने जा रहा है। यह चमत्कार, सैम हॉस्पिटल और इंदिरा आईवीएफ़ के सौजन्य से संभव हो पाया है। यहां, हाल ही में उपचाररत पांच दंपतियों को मात्र तीन महीने की प्रक्रिया में पॉजिटिव परिणाम मिले हैं।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 25 हज़ार का इनामियां अरेस्ट।
Chandauli news: प्रतिष्ठित उद्यमी सुभाष तुलस्यान सम्मानित।
चंदौली में पहला IVF बेबी लेगा जन्म
सैम-इंदिरा के प्रबंधक ने बताया कि अगले आठ महीनों में चंदौली में पहला IVF बेबी जन्म लेने वाला है, जो जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा। इन पांच दंपतियों में एक ऐसा दंपति भी शामिल है, जो बीस वर्षों से संतान सुख से वंचित था। पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें निराशा ही हाथ लगी। लेकिन सैम हॉस्पिटल के IVF सेंटर ने उनके जीवन में आशा की नई किरण जगा दी। नाम न छापने की शर्त पर दंपत्ति ने कहा कि हम अपनी खुशी को शब्दों में बयान नहीं कर सकते हैं। हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था हमारे जिले में ऐसा उपचार संभव हो पाएगा।
मरीजों की उम्मीद और विश्वास की जीत
सैम हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ और IVF विशेषज्ञ डॉ0 अज्मे ज़हरा का कहना था कि “यह उपलब्धि सिर्फ चिकित्सा विज्ञान की नहीं, बल्कि मरीजों की उम्मीद और विश्वास की जीत है"। तीन महीने में पॉजिटिव परिणाम यह दर्शाता है कि सही मार्गदर्शन और विशेषज्ञता के साथ निःसंतानता का दर्द हर किसी के लिए चुनौती नहीं रह सकता। यह दंपतियों के जीवन का सबसे बड़ा तोहफ़ा है।
पूरे पूर्वांचल के लिए संतान सुख की नई राह
सैम हॉस्पिटल के संचालक डॉ0 एस0 जी0 इमाम ने इस सफलता को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा, “अब चंदौली के लोग बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं महसूस करेंगे। यह सेंटर न सिर्फ जिले, बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए संतान सुख की नई राह खोलेगा। पाँच पॉजिटिव परिणाम मिलना अपने आप में क्रांतिकारी उपलब्धि है।”
उन्होंने बताया कि तीन महीने में पॉजिटिव रिजल्ट मिलने से यह साबित होता है कि जिले के IVF सेंटर की तकनीक और विशेषज्ञता किसी बड़े शहर से कम नहीं। आने वाले आठ महीनों में जब पहला IVF बेबी जन्म लेगा, यह न केवल सैम हॉस्पिटल बल्कि पूरे जिले के स्वास्थ्य इतिहास में गर्व का विषय बनेगा।
निःसंतानता अब मानसिक बोझ नहीं
सैम हॉस्पिटल का प्रयास यह संदेश देता है कि निःसंतानता अब कोई सामाजिक या मानसिक बोझ नहीं रह गई है। विज्ञान, विशेषज्ञता और सही मार्गदर्शन से हर दंपति का संतान सुख का सपना अब साकार हो सकता है। चंदौली के इस चमत्कारिक IVF सेंटर ने जिले के लोगों के लिए नई आशा की किरण जगा दी है। आने वाले समय में यह पूरे पूर्वांचल में निःसंतान दंपतियों के लिए सबसे बड़ा सहारा बनेगा। क्षेत्रवासियों और प्रमुख लोगों की ओर से सैम हॉस्पिटल इंदिरा अस्पताल को न केवल बधाई दी जा रही है बल्कि उनके प्रयासों की सराहना की जा रही है।