UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में 9 नामजद सपाइयों समेत करीब 250 अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि FIR की जानकारी प्रदेश कार्यालय और राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे दी गई है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में बीते शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुआ था। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद इस मुद्दे पर एक्शन लेते हुए जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका समेत 9 नामजद तथा 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जिसके बाद अब सपा जिलाध्यक्ष की ओर से एक लिखित बयान सामने आया है। सपा जिलाध्यक्ष ने लगाए गए आपराधिक मुकदमे की घोर निंदा किया है। उन्होंने बताया कि FIR की जानकारी प्रदेश कार्यालय और राष्ट्रीय अध्यक्षजी को दी गई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news:आतंक के लिए इस्लाम में कोई जगह नहीं।
Chandauli news: मजलिसों के दौर जारी।
सपाई व पुलिस के बीच धक्कामुक्की
दरअसल, शुक्रवार को विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने पहले जिला मुख्यालय पर धरना दिया। जिसके बाद वरिष्ठ सपा नेताओं के साथ सपा कार्यकर्ता पत्रक सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकलें। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने भीड़ को कंट्रोल करने का प्रयास किया। आरोप है कि सपाई, पुलिस टीम को खदेड़ते हुए आगे बढ़ते रहे। मौके पर पुलिस और सपा नेताओं के बीच काफी धक्का-मुक्की और नोकझोंक हई। सपाई, पुलिस को दरकिनार करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचें और अपने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर पुलिस ने अब सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, सप के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, सांसद प्रतिनिधि नवीन सिंह, सपा से पूर्व प्रत्याशी रहे चंद्रशेखर यादव, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, मुसाफिर सिंह चौहान, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष डॉ0 विनोद बिंद, जिला महासचिव नफीस अहमद गुडू सहित करीब 250 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
क्या कहते है सपा जिलाध्यक्ष ?
सपाइयों पर मुकदमे के बाद अब सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर का एक लिखित बयान सामने आया है। जिसमे उन्होंने बताया है कि "जनहित के मु्दे पर जनता की आवाज शासन व प्रशासन के कानों तक पहुंचाने हेतु दिए गए धरना में जिले के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के ऊपर जिला प्रशासन दमनकारी नीतियों के तहत उनर्क आवाज दबाने की नीयत से उन पर लगाए गए आपराधिक मुकदमे की घोर निंदा करता हूं। शायद प्रशासन भूल गया है कि समाजवादियों की आवाज दबाने की क्षमता किसी शासन प्रशासन में नही।
यह धरना शांतिपूर्ण था, अब आप यह अवसर दे रहे हैं कि अब धरना और प्रदर्शन उग्र होने की स्थिति में आ जाए। अतः आपसे अनुरोध किया जाता है कि लोकतांत्रिक तरीके से किए गए धरने पर हुए FIR को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। इस संदर्भ में माननीय सांसद चंदौली एवं माननीय विधायक् सकलडीहा सहित जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चंदौली से मिलकर उपरोक्त से सम्बंधित ज्ञापन देंगे।
कल समाजवादी पार्टी के द्वारा लोकतंत्रिक तरीके से हुए धरना प्रदर्शन पर जिल प्रशासन द्वारा किए गए FIR की जानकारी प्रदेश कार्यालय एवं माननीय राष्ट्रय अध्यक्षजी को दी गई। प्रदेश कार्यालय ने एक-एक कार्यकर्ताओं की जमानत एवं कानूनी मदद करने हेतु निर्देशित किया है। मैं जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को आश्वासत करता हूं कि मुख्यालय के निर्देशों का अक्षर का पालन करूंगा। पार्टी कार्यकर्ता पार्टी जिला कार्यालय, चंदौली से संपर्क बनाए रखे।






