UPDATE CHANDAULU NEWS: चंदौली पुलिस ने ऑटो में बैठाकर सवारी की चोरी करने वाले शातिर को गिरफ़्तार किया है। अभियुक्त ने बताया कि बुजुर्ग और महिला को शिकार बनाना आसान होता है और ऑटो चलाने से कोई उसपर शक नही करता।
उत्तरप्रदेश की चंदौली पुलिस को अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एक बड़ी सफलता मिली है। जिले की सदर कोतवाली पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ़्तार किया है जो ऑटो में सवारी बैठाकर अपने साथियों के जरिये चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से नगदी और ऑटो वाहन बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: दो पेशेवर अपराधी जिलाबदर।
Chandauli news: पुलिस की मुस्तैदी से 7 गिरफ़्तार।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार बीते 17 मार्च 2026 को वादी द्वारा सदर कोतवाली में तहरीर दिया गया था कि 16 मार्च को वादी की पत्नी और बेटा इलाहाबाद से मुगलसराय पहुंचें। मुग़लसराय से दोनों ने टेम्पू पकड़ा और चंदौली के लिए निकले। बीच रास्ते मे अज्ञात व्यक्ति ने उनके ट्रॉली बैग का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, झाला व दो अंगूठी चोरी कर लिया। प्राप्त तहरीर के आधार सदर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की।
चंदौली पुलिस ने चोर को किया गिरफ़्तार
सदर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच पुलिस को मुखबीर के जरिये उक्त चोरी से संबंधित इनपुट मिला। मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मझवार स्टेशन से थोड़ा आगे मंदिर के समीप से चोरी की घटना से संबंधित एक अभियुक्त को पकड़ लिया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 6700 रुपए बरामद किया तथा एक ऑटो भी जप्त कर ली गयी।
पूछताछ में एक और चोरी का खुलासा
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुजीत शर्मा है जो आलुमिल का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त चोरी के मामले में चुराई गयी सामानों को 75 हज़ार रुपये में बेचा गया था। जिसमे से उसको हिस्से के तौर पर 25 हज़ार रुपये मिले थे। अभियुक्त ने बताया कि हिस्से के पैसों में से अब 5200 रुपये बचा है।
उधर अभियुक्त के शर्ट की जेब से मिले 1500 रुपए नगद के बारे में पूछने पर बताया कि यह पैसे उसने 15 अप्रैल को एक बुजुर्ग व्यक्ति के पास से चोरी किया है। बुजुर्ग व्यक्ति को ऑटो में बैठा कर कुल 4200 रुपए चोरी किया गया था, जिसमें अब 1500 ही बचे है।
बुजुर्ग और महिला मुख्य शिकार
गिरफ़्तार अभियुक्त ने आगे बताया कि बुजुर्ग और महिला को शिकार बनाना बहुत आसान होता है। इन लोगों को जब तक पता चलता है, तब तक वे लोग इन्हें उतार कर दूर निकल जाते है। बताया कि ऑटो चलाने से कोई उन पर शक भी नहीं करता। इसलिए वह लोग आसानी से लोगों के पैसे चुराते रहते है, जिससे अच्छी कमाई हो जाता है। बहरहाल, पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



