UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के डीएम और एसपी के निर्देश के बाद 2 पेशेवर अपराधी को जिलाबदर किया गया है। इस दौरान अगर दोनों जिले में दिखें, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चंदौली के डीएम व एसपी द्वारा 2 आदतन, पेशेवर व मनबढ़ अपराधी के विरूद्ध जिलाबदर की कार्यवाही किया गया है। दरसअल, जनपद में कानून तथा शान्ति व्यवस्था को स्थापित रखने व अपराध नियंत्रण के लिये चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत चंदौली पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियों और अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: सावधान! आपके साथ भी हो सकता है ऐसा।
Chandauli news: फर्जी सीओ और एसओ बन करते थें गलत काम।
2 पेशेवर अपराधी जिलाबदर
इसी क्रम में विभिन्न अपराधिक क्रियाओ में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने तथा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये 2 आदतन अपराधी के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गयी हैं। इन अपराधियों को 6 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया हैं।
जिले में दिखें तो सख्त एक्शन
चंदौली पुलिस द्वारा बताया गया है कि अगर इसके बाद भी कोई जनपद चंदौली की सीमा में भटकता या सक्रिय दिखा तो उसके ऊपर सख्त एक्शन पुलिस द्वारा किया जायेगा। जिला बदर अभियुक्त पर पुलिस अपनी पैनी नजरें बनाए हुए है।
1- थाना बलुआ से संबंधित अपराधी
राधेश्याम राजभर, निवासी ग्राम कांधी, थाना बलुआ, जनपद चंदौली।
आपराधिक इतिहास
मु0अ0स0- 31/19, धारा 323, 504, 506 भादवि थाना बलुआ, चंदौली।
मु0अ0स0- 125/25, धारा 351(3), 352 बीएनएस थाना बलुआ, चंदौली।
मु0अ0स0- 208/24, धारा 115(2), 117(2), 118(1), 190, 191(2) बीएनएस, थाना बलुआ, चंदौली।
मु0अ0स0- 51/18, धारा 147, 148, 336, 427, 504 भादवि, थाना बलुआ, चंदौली।
एनसीआर 25/25, धारा 352 बीएनएस, थाना बलुआ, चंदौली।
2. थाना शहाबगंज से संबंधित अपराधी
सेवालाल उर्फ लोहा सिंह चौहान, निवासी ग्राम सिंघरौली, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली।
आपराधिक इतिहास
मु0अ0स0- 134/03, धारा 302, 323, 504, 506/34 भादवि, थाना बबुरी, जनपद चंदौली।
मु0अ0स0- 03/2025, धारा 352, 351(2) बीएनएस थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली।
मु0अ0स0-69/2017, धारा 135 विद्युत अधि०, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली।


