UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में मंगलवार की सुबह एक इलेक्ट्रीशियन का शव, संदिग्ध अवस्था मे कुएं में मिला है। मृतक तीन दिन से लापता था तथा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली अंतर्गत वनांचल क्षेत्र नौगढ़ में उस वक़्त सनसनी फैल गयी जब लोगों ने कुएं में एक व्यक्ति का शव देखा। जल्द ही शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त प्रतापगढ़ जिले के कुंडा निवासी अतुल तिवारी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक तीन दिन से लापता था और थाने में मृतक की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस विभिन्न एंगल से घटना की जांच में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: मुर्गा व मुर्गी के चूजों को लेकर पहुंचा थाने।
Chandauli news: एक से डेढ़ हजार देकर 6 बच्चों को उठाया।
कुएं में मिला इलेक्ट्रीशियन का शव
जानकारी के अनुसार मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के कुंडा निवासी अतुल तिवारी, नौगढ़ क्षेत्र के चकचोइया गांव स्थित रिलायंस कंपनी के बायो एनर्जी प्लांट में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत था। अतुल, नौगढ़ बाजार स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। अतुल के लापता होने के संबंध में बताया जा रहा है कि 17 जनवरी की शाम करीब 7:45 बजे वह अपने कमरे से बाहर निकला। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। साथी कर्मचारी व कंपनी के अधिकारियों ने अतुल की काफी खोजबीन की, पर उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद थाने पर अतुल की गुमसुदगी दर्ज करवाई गई।
मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने गांव स्थित कुएं में एक शव देखा। इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाल की मदद से काफी मशक्कत बाद शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त अतुल तिवार के रूप में हुई। अतुल के मौत की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंचे अधिकारी और सहयोगी
उधर, लापता अतुल के मौत की खबर सुन रिलायंस बायो एनर्जी प्लांट के अधिकारी सहित अतुल के सहयोगी भी मौके पर पहुंचें। इसी बीच सीओ ने भी पहुंचकर मौके का मुआयना किया। लोगों से पूछताछ की गई।
क्या कहती है पुलिस ?
इस संबंध में नौगढ़ पुलिस द्वारा बताया गया कि रिलायंस बायो एनर्जी प्लांट में कार्यरत इलेक्ट्रीशियन अतुल तिवारी का शव कुएं में मिला है। बताया, प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लग रहा। शव को पीएम के लिए भेज विभिन्न एंगल से घटना का जांच किया जा रहा है।





