UPDATE CHANDAULI NEWS: बीच सड़क अगर शोहदे या मनचलें परेशान करते है तो घबराने की जरूरत नही। हेल्प लाइन नंबर पर पुलिस को दे जानकारी। तत्काल की जाएगी कार्यवाही।
उत्तरप्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं तथा बालिकाओं को विभिन्न मुद्दों के बाबत जागरूक करना है। चंदौली पुलिस द्वारा लगातार चौपालों के माध्यम से महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा खास कर स्कूल व कॉलेजों के बालिकाओं पर फोकस किया जा रहा। उनको, उनके अधिकार और सुरक्षा के बाबत जानकारी दी जा रही। साथ ही मुख्य रूप से ये भी बताया जा रहा कि अगर विद्यालय जाने के दौरान यदि किसी शोहदे या मनचलें द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा तो तत्काल उसकी सूचना अपने परिजनों, स्थानीय थाना या हेल्प लाइन नम्बरों पर दें। ताकि पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही किया जा सके।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: देव दीपावली के मद्देनजर रुट डायवर्जन।
Chandauli news: इसके लिए यूपी सरकार दे रही 10 लाख।
मिशन शक्ति, चौपाल लगाकर किया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत आज यानी मंगलवार को बलुआ की एंटीरोमियों पुलिस टीम द्वारा वाल्मिकी इंटर कॉलेज में चौपाल लगाकर छात्राओं और बालिकाओं को जागरुक किया गया। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाये जा रहे इस चौपाल में महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जागरुक किया गया। साथ ही पम्पलेट भी वितरण किया गया।
दी गयी जरूरी जानकारी
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक अनंत भार्गव द्वारा महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया।
प्रमुख कानूनों की दी गयी जानकारी
चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।
साइबर अपराध पर जागरूकता
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक अनंत भार्गव द्वारा महिलाओं, बालिकाओं व आमजनमानस को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक किया गया।
1. किसी भी अनजान लिंक या अज्ञात नंबर से आए संदेश या कॉल पर अपने बैंक विवरण, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
2. KYC अपडेट, इनाम जीतने, नौकरी या लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी से सतर्क रहें।
3.सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल व आपत्तिजनक पोस्ट की तुरंत सूचना पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।
4.सुरक्षित पासवर्ड रखें एवं समय-समय पर बदलते रहें।
5. इसके साथ ही लोगों को यह भी बताया गया कि यदि वे किसी प्रकार के साइबर अपराध का शिकार हो जाएँ तो तुरंत cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्यवाही की जा सके।
6. अभियान के माध्यम से पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें, जिससे समाज को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखा जा सके।
साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक अनंत भार्गव, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल शालिनी चौधरी, विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहें।







