UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में शनिवार को नेशनल हाइवे पर दिशा सूचक बोर्ड के सहारे एक व्यक्ति का फंदे से लटकता हुआ शव मिला। व्यक्ति ने आत्महत्या की या उसे मारकर लटकाया गया है, यह जांच का विषय है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही।
यूपी के जनपद चंदौली में शनिवार की सुबह उस वक़्त सनसनी फैल गया जब राहगीरों ने नेशनल हाइवे पर एक व्यक्ति को फंदे से लटकता हुआ देखा। व्यक्ति का शव, दिशा सूचक बोर्ड पर गमछे के सहारे लटका हुआ था। जल्द ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने मृतक के पास मौजूद कागजात के जरिये उसका शिनाख्त किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस, आगे की कार्रवाई में जुटी है। उधर मामला आत्महत्या का है या हत्या का, इसकी चर्चा जोरों पर है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: क्राइम जोन बना मुग़लसराय।
Chandauli news: व्यापारी का बेरहमी से हत्या।
दिशा सूचक बोर्ड के सहारे लटका मिला व्यक्ति
दरसअल, यह पूरा मामला अलीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत बिलारीडीह स्थित नेशनल हाईवे के समीप का है। शनिवार की सुबह हल्के कोहरे के बीच राहगीरों का आना-जाना लगा था। इस दौरान लोगों की नज़र हाइवे किनारे लगी दिशा सूचक बोर्ड पर पड़ी। लोगों ने देखा कि दिशा सूचक बोर्ड पर गमछे के सहारे कोई व्यक्ति लटका हुआ है। नज़ारा देख लोगों के होश उड़ गए और मौके पर हो-हल्ला मच गया। बात जंगल के आग की तरह फैली और लोगों का भारी भीड़ इकट्ठा हो गया।
पुलिस को दी गयी सूचना
इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गयी तो बरामद कागजातों से उसका शिनाख्त झारखंड राज्य के थाना चतरा के रहने वाले 55 वर्षीय कारू भारती के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया।
क्या कहती है पुलिस ?
मामले में अलीनगर पुलिस द्वारा बताया गया कि हाईवे किनारे दिशा सूचक बोर्ड के खंभे पर एक व्यक्ति के लटकता हुआ शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके का जायजा लिया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतक की शिनाख्त हो चुकी है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। किन परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हुई है इसकी जांच करने सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।





