UPDATE CHANDAULI NEWS: मुग़लसराय क्षेत्र क्राइम जोन बनता जा रहा है। कई सारे हत्याओं के बाद अब चारों ने एक ज्वेलरी की दुकान से 50 लाख से अधिक मूल्य के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। पुलिस जांच में जुटी है।
जनपद चंदौली का मुग़लसराय क्षेत्र, क्राइम जोन बनता जा रहा है। पहले लगातार हुए हत्याओं की वारदात और अब एक बड़ी चोरी। ताजा मामला मुग़लसराय स्थित बहादुऱपुर गांव से है जहां हौसला बुलंद चोरों ने एक ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 50-55 लाख मूल्य की जेवरात पर अपना हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: व्यापारी का बेरहमी से हत्या, आरोपी बृजेश।
Chandauli news: क्या हत्या कर फेंक दिया गया शव ?
ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
जानकारी के अनुसार जिले के मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहादुऱपुर गांव में अमन ज्वेलर्स नामक दुकान संचालित है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात कुछ हौसला बुलंद चोरों ने दुकान के पीछे से सेंध लगाया और दुकान में घुसे। चोरों ने सोने और चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया और मौके से फरार हो गए।
आभूषणों के साथ नगदी भी चोरी
दुकान मालिक के अनुसार चोरों ने दुकान में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी रुपये नकद चुरा लिया। चोरी की जानकारी सोमवार की सुबह हुई जब दुकान को खोला गया।
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा, कोतवाल गगन राज सिंह फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। पीड़ित दुकानदार की माने तो करीब 50-55 लाख की चोरी हुई है। पीड़ित ने पुलिस को चोरी के बाबत तहरीर दी दिया है। मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि घटना की छानबीन सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।





