UPDATE CHANDAULI NEWS: रविवार को मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित एक खाली प्लॉट में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थें। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली अंतर्गत मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र में उस वक़्त सनसनी फैल गयी जब लोगों ने खाली प्लॉट में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। शव, बोरियों से ढका हुआ था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थें। प्रथम दृष्ट्या व्यक्ति की हत्या कर शव फेंके जाने की बात सामने आ रही है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news:फर्जी संचालकों में हड़कंप, सीज की कार्यवाही।
Chandauli news: 5 अरेस्ट, लाठी-डंडे से उतारा था मौत के घाट।
खाली प्लाट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
आपको बता दें कि यह घटना मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मढ़िया गांव का है। स्थानीय लोगों ने एक निर्माणाधीन मकान के पास स्थित खाली प्लाट पर किसी अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गयी। मौके पर भारी तादात में लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गया। शव को बोरियों से ढक कर रखा गया था। बताया जा रहा है कि मृतक के चेहरे पर चोट के निशान है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही।
पुलिस को दी गयी सूचना
जल्द ही शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते हीं सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा और कोतवाल गगन राज सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचें। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल किया और स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त करवाने की प्रयास किया। पर, शव की शिनाख्त नही हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया।
क्या कहती है पुलिस ?
मामले में सीओ पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर मौके का निरीक्षण किया गया। शव की शिनाख्त नही हो पाई है। उन्होंने बताया कि मामला हत्या का है या कुछ और, यह शव की शिनाख्त होने तथा पीएम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी। फिलहाल, घटना का जांच किया जा रहा है।





