UPDATE CHANDAULI NEWS: कृषि अधिकारी द्वारा खाद के दुकानों में छापेमारी की गई। अनियमितता पाए जाने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया।
यूपी के जनपद चंदौली में किसानों को खरीफ सीजन में सुगमतापूर्वक उर्वरक की आपूर्ति के लिए जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव द्वारा शनिवार को फसल कृषि केन्द्र एवं प्रकाश खाद भण्डार का सघन निरीक्षण किया गया।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: किसानों को मुआवजा दिलाएं अधिकारी।
Chandauli news: यहां बाढ़ के दृष्टिगत रुट किया गया डायवर्ट।
प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलम्बित
निरीक्षण के समय उपरोक्त रिटेलर्स द्वारा अभिलेख न दिखाये जाने के कारण प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए क्रय-विक्रय प्रतिबन्धित कर दिया गया। तथा एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है।
संतोष जनक होनी चाहिए स्पष्टीकरण
स्पष्टीकरण संतोष जनक नहीं पाये जाने पर प्राधिकार पत्र को निरस्त कर दिया जायेगा। इसके अलावा एग्रीजक्शन शहाबगंज द्वारा अभिलेख अपूर्ण रूप से बनाये जाने के कारण कारण बताओं नोटिस निर्गत की गयी है।
जनपद में खाद उपलब्ध
सभी किसान भाईयों को अवगत कराया गया कि जनपद में यूरिया 10754 मै0टन, डी0ए0पी0 2551, एन0पी0के0 2468, एस0एस0पी0 7805 मै0टन मात्रा में उपलब्ध है। उर्वरक की जनपद में पर्याप्त उपलब्धता है। सभी किसानों से अनुरोध करते हुए बताया गया है कि उर्वरक का प्रयोग अपने खेतो में फसल के अनुसार संस्तुत मात्रा के अनुसार करें। आवश्यकता से अधिक प्रयोग करने से खेती की लागत और खेत की उर्वरता प्रभावित होने के साथ-साथ पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। अपील किया गया है की उर्वरक से सम्बन्धित किसी भी समस्या के लिए 7839882312 और 8318181081 पर सम्पर्क कर सकते है।