UPDATE CHANDAULI NEWS: डीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का आज जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली स्थित पहाड़ी क्षेत्रों में बारिस के कारण चंद्रप्रभा डैम से लगभग दस हजार क्यूसेक पानी और नौगढ़ डैम से 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके कारण लगभग 15 गांव प्रभावित हुआ है। जिसका विधायक चकिया कैलाश आचार्य, डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा डैम, तटबंधों का निरीक्षण करते हुए सिंचाई विभाग के अभियंताओं एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि तटबंधों की निगरानी नियमित रूप से की जाए।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: बाढ़ के दृष्टिगत रुट किया गया डायवर्ट।
Chandauli news: 54 लाख की सोने व चांदी के जेवरात बरामद।
15 गांव बाढ़ से प्रभावित
डीएम ने कहा लगभग 15 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। कई घरों में पानी घुसने से लोगों को गांव से पुलिस-प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत शिविरों में शिफ्ट गया है। जिन्हें प्रशासन की तरफ से सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिया कि दैवीय आपदा की इस घड़ी में शासन प्रशासन पूरी तरह से मदद करने के लिए तत्पर है। इसके अलावा पशुओं हेतु भूसा चोकर सहित मेडिसिन उपलब्धता सुनिश्चित किया गया है।