UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में गोली लगने से एक व्यापारी की मौत हो गयी। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। वहीं व्यापारी द्वारा आत्महत्या किये जाने की बात बताई जा रही है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली में गोलीबारी की वारदातों में कमी देखने को नही मिल रहा है। कभी कोई बदला लेने की नीयत से गोली मारकर हत्या जैसी गंभीर वारदात को अंजाम दे रहा तो कभी कोई लाइसेंसी असलहा से आत्महत्या कर रहा। ताजा मामला जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र से है जहां संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से एक व्यापारी की मौत हो गयी। मौके से अवैध असलहा बरामद होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मामले को आत्महत्या बताया जा रहा। शव को कब्जे में लेकर पुलिस, आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: संयुक्त कार्यवाही, 13 तस्कर गिरफ्तार।
Chandauli news: बाइक से ले जा रहें थे लाखों की शराब।
गोली लगने से व्यापारी की मौत
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केशवपुर गांव निवासी 46 वर्षीय मनोज गोंड, पेशे से एक प्रॉपर्टी डीलर थे। उनका कैली रोड पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान भी है। सोमवार की सुबह उनके घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दिया। गोली चलने पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा कि परिजनों ने मनोज को खून से लथपथ पाया और उसकी मौत हो चुकी थी।
सिर के आर-पार हुई गोली
गोली, मनोज के सिर के आर-पार हो गयी थी। मनोज के शव के पास असलहा भी मिला। बताया जा रहा कि उक्त असलहा अवैध है। हालांकि, अभीतक इसकी पुष्टि नही हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए जिला मर्चरी भिजवा दिया।
पारिवारिक कलह में आत्महत्या ?
पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या मनोज द्वारा आत्महत्या किये जाने की आशंका जताया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। मौके पर मिले असलहा सहित पुलिस, अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच कर रही।