UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। क्षेत्र में हड़कंप है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली अंतर्गत चकिया क्षेत्र में दिन-दहाड़े भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हमलावर मौके से फरार हो गया। वहीं गोलीबारी की सूचना पर क्षेत्र में दहशत फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। बताया जा रहा है की मामला बेहद गर्म है और थाने पर लोगों की जमाबड़ा हो रही।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: इनामिया ने स्टाइल में दिया पोज़,था वांछित।
Chandauli news: खुले में मांस बिक्री पर रोक, जाने वजह।
भाजपा नेता के भाई को मारी गोली
जानकारी के अनुसार जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तिलौरी गांव में भाजपा नेता डॉ0 प्रदीप मौर्या के भाई संतोष मौर्या को एक व्यक्ति ने गोली मार मौत के घाट उतार दिया। गोली की आवाज से कस्बे में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
विवाद के बाद मारी गोली
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर भाजपा नेता के भाई संतोष के साथ एक व्यक्ति का विवाद हो गया। विवाद होने के कुछ देर बाद उक्त व्यक्ति असलहा लेकर पहुंचा और संतोष मौर्या को गोली मार दी। आनन-फानन में संतोष मौर्या को जिला संयुक्त अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में पहुंचें चकिया विधायक
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के चकिया विधायक कैलाश आचार्य सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचें। इसी बीच पुलिस को भी सूचना दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। इस बाबत जब चकिया कोतवाली पुलिस और सीओ चकिया को फोन किया गया तो दोनों सीयूजी नंबर स्विच ऑफ मिला।