UPDATE CHANDAULI NEWS: 21 साल के युवक पर हत्या के प्रयास का आरोप है। चंदौली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तरप्रदेश के जनपद चंदौली अंतर्गत सकलडीहा क्षेत्र में रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक पर हत्या के प्रयास करने का आरोप है। बीते 28 मई को एक वारदात को अंजाम दिया गया जिसमें पीड़ित संजय की तहरीर पर 21 वर्षीय आशुतोष को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी बीच सकलडीहा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस, आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: ये 10 अपराधी इनामियां घोषित
Chandauli news: बांध के नीचे मिला युवक का शव
जाने क्या है पूरा मामला
पुलिस द्वारा दिये गए जानकारी के अनुसार बीते 28 मई को कुछ दबंग लोग, लाठी डंडा व राड से लैस होकर सकलडीहा क्षेत्र अंतर्गत बहरवानी गांव निवासी संजय राय के घर पहुंचें। आरोप है कि दबंगों ने संजय को जान से मारने की नियत से उसके सिर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे संजय को गंभीर चोट आई। सिर्फ यही नही, दबंगों ने जाते-जाते संजय की हत्या कर देने की धमकी दे डाली।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़ित संजय की तहरीर पर सकलडीहा पुलिस ने 80/2025 धारा 109/115(2)/351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई। इसी बीच पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
रुपये के लेन देन को लेकर विवाद
गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आशुतोष यादव उर्फ टिक्कू है, जो सकलडीहा क्षेत्र अंतर्गत रैपुरा गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार ये पूरा मामला रुपये के लेन देन को लेकर है, जिस कारण विवाद उत्पन्न हुआ। बताया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।