UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में जहरीली मशरूम खाकर 7 बच्चे बीमार पड़ गए। सातों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
यूपी के जनपद चंदौली में 7 नादान बच्चों को उनकी नादानी भारी पड़ गयी। सातों बच्चों ने पार्टी करने का प्लान बनाया। उन्होंने घर के बाहर पड़े गोबर में उगे मशरूम (कुकुरमूत्ता) तोड़ा। उसकी सब्जी बनाई और फिर उस सब्जी को बड़े ही चाव से खा लिया। मशरूम की सब्जी खाने के बाद सभी बच्चों की तबियत बिगड़ गयी। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चों को अस्पताल भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में बच्चों का उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी बच्चे फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार हुए है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: ताबड़तोड़ फायरिंग से सहमे ग्रामीण।
Chandauli news: बिना नोटिस हटा दिया हॉस्पिटल का होर्डिंग।
जहरीले मशरूम की सब्जी बनाकर पार्टी
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फुटिया गांव निवासी लवकुश विश्वकर्मा के घर के सात बच्चों ने पार्टी मनाने का प्लान बनाया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बच्चों ने घर के बाहर गोबर में उगे मशरूम (कुकुरमुत्ते) को तोड़ा और उसकी सब्जी बनाई। जिसके बाद सभी ने सब्जी को खा लिया। पर बच्चों को यह मालूम नही था कि उक्त मशरूम जहरीली थी।
सब्जी खाते ही बिगड़ी तबियत
सब्जी खाने के कुछ देर बाद ही सभी बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। बच्चों ने अपने-अपने परिजनों को तबियत बिगड़ने की बात बताई। जिसके बाद आनन-फानन में सातों बच्चों क्रमशः ओम 9 वर्ष, आयुष 12 वर्ष, रानी 21 वर्ष, पीहू 2 वर्ष, रूबी 14 वर्ष, मंगलम 14 वर्ष और नेन्चु 9 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
डॉक्टर बोलें फ़ूड पॉयजनिंग
डॉक्टरों ने सभी बच्चों को अटेंड किया और सभी को प्राथमिक उपचार दी। इस बाबत इमरजेंसी मेडिकल अफसर ने बताया कि कुकुरमूत्ता खाने से सभी बच्चों को फ़ूड पॉयजनिंग हुआ है। बच्चों को दवा दी गयी है, तथा डॉक्टरों की देखरेख में बच्चों का इलाज जारी है।
क्या होता है कुकुरमूत्ता ?
कुकुरमुत्ता एक प्रकार का कवक है, जो मशरूम के नाम से भी जाना जाता है। यह मृतोपजीवी जीव है। कुकुरमुत्ता बरसात के मौसम में आमतौर पर सड़ी-गली लकड़ी, पत्तों, या गोबर जैसी जगहों पर उगता है। कुछ प्रकार के कुकुरमुत्ते खाने योग्य होते हैं, जबकि कुछ जहरीले भी हो सकते हैं। इसलिए, केवल उन मशरूमों का ही सेवन करना चाहिए जिन्हें आप पहचानते हैं या जो खाने योग्य होने के लिए प्रमाणित हैं। कुछ क्षेत्रों में, कुकुरमुत्ता को "कुकुरमुत्ता" कहा जाता है, जिसका अर्थ है "कुत्ते का मूत्र" क्योंकि यह माना जाता है कि यह कुत्तों के मूत्र से उगता है, हालांकि यह धारणा गलत है।