UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के आईटीआई रेवसा में 13 जुलाई को वृहद रोजगार मेला का आयोजन हुआ है। इसमें 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेगी।
जिला समन्वयक उ०प्र० कौशल विकास मिशन, चंदौली अजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक द्वारा 'विश्व युवा कौशल दिवस' के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन बैठक के बाद जनपद में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है।
वृहद रोजगार मेला
मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई के मार्गदर्शन में आगामी 13 जुलाई को सुबह 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) रेवसा, चन्दौली के परिसर में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और जिला सेवायोजन कार्यालय चन्दौली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
जाने- रोजगार मेले की खासियत
रोजगार मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बेरोजगार अभ्यर्थी क्यूआर (QR) कोड के माध्यम से ऑनलाइन और सीधे आयोजन स्थल पर आकर ऑफलाइन, दोनों ही माध्यमों से प्रतिभाग कर सकते हैं।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 26 दुकानों पर छापेमारी से हड़कंप।
Chandauli news: 14 साल पुलिस को चकमा देता रहा रेप का आरोपी।
प्रमुख कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
मेले में निजी क्षेत्र की 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- मारुति सुजुकी
- हिंडाल्को
- मैक्सवेल हॉस्पिटल
- एस.बी.आई. लाइफ (SBI Life)
- हर्ट टच होम हेल्थकेयर प्रा. लि.
- मर्सी होम हेल्थकेयर
- एम.आर.एफ. (MRF)
- सुब्रोस लिमिटेड
- पी.पी. एण्ड कम्पनी
- नवजीवन हेल्थकेयर
शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, स्नातकोत्तर (PG), आईटीआई (ITI), डिप्लोमा और कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी इस मेले के पात्र हैं। आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रोजगार मेले में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक अंकपत्र (Mark sheets), प्रमाणपत्र, बायोडाटा (Resume) और 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ नियत समय से आधा घंटा पहले, यानी प्रातः 09:30 बजे आयोजन स्थल (राजकीय आईटीआई रेवसा, चंदौली) पर पहुंचना सुनिश्चित करें।





