UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गलफ्रेंड को लेकर विवाद की बात सामने आई है।
यूपी की चंदौली पुलिस को अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बड़ी सफलता मिला है। जिले की मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से हमला करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। उधर पूछताछ में अभियुक्तों ने गलफ्रेंड को लेकर विवाद की बात बताया है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: आज हुआ गिरफ़्तार, जाने कौन है ये शातिर ?
Chandauli news: दंपत्ति को मिला संतान सुख, 20 साल इंतजार।
युवक पर धारदार हथियार से हमला
जानकारी के अनुसार बीते 2-3 मई की रात करीब 8 बजे से 2 बजे के बीच श्रवण जायसवाल नामक युवक पर जानलेवा हमला किया गया था। आरोप है कि मुगलसराय स्थित जीटीआर ब्रिज के पास पूर्व नियोजित तरीके से 3-4 व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से श्रवण पर हमला किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित युवक के परिजनों से तहरीर लेकर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।
पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ़्तार
उच्चाधिकारियों से आवश्यक निर्देश मिलने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही। इसी बीच पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए मामले से संबंधित 2 नामजद अभियुक्तों को पुलिस कॉलोनी पानी टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गलफ्रेंड को लेकर विवाद
पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गिरफ़्तार अभियुक्तों का नाम रवि जायसवाल, निवासी वार्ड नं0 02 शाहकुटी (काली मंदिर के पास) और निखिल कुमार गुप्ता, निवासी नई बाजार, थाना सकलडीहा है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि घायल श्रवण, निखिल की गलफ्रेंड से बात कर रहा था। जिसको लेकर आपस मे विवाद हुआ। अभियुक्तों ने बताया कि वे कई दिनों से श्रवण को मारने के लिए मौका तलाश रहे थे और बीते 2-3 मई की रात उन्होंने मौका पाकर मारपीट की घटना की। बहरहाल, पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के आधार पर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।




