UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने एक इनामिया अपराधी को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर बीते फरवरी 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक ने 50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया था।
यूपी की चंदौली पुलिस को अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एक बड़ी सफलता मिला है। जिले की चकिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक इनामिया अपराधी को गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त गो तस्करी से संबंधित मामले में वांछित था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: सैम हॉस्पिटल, दंपत्ति को मिला संतान सुख।
Chandauli news: शादी का झूठा वादा करके बनाया शारीरिक संबंध।
इनामिया गौ तस्कर गिरफ़्तार
दरसअल, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने व वांछित इनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चंदौली पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले की पुलिस को एक ऐसे गौ तस्कर से संबंधित वांछित अपराधी की तलाश थी, जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बीते 10 फरवरी 2026 को 50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया था।
जिले की पुलिस, इनामिया अपराधी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 5 मई की देर शाम चेकिंग अभियान के दौरान चकिया पुलिस को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक इनामिया अपराधी ग्राम अमरा दक्षिणी, थाना चकिया से होते हुए जनपद चंदौली आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और इनामिया अपराधी को ग्राम अमरा दक्षिणी से गिरफ्तार कर लिया गया।
चकिया पुलिस ने दी जानकारी
मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम रंजीत, निवासी स्थायी पता हीरापुर (गोरही), थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर और हालपता मिल्कीपुर, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-179/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है। बताया, अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।




