UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने युवती के साथ शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस, आगे की कार्रवाई में जुटी है।
यूपी के चंदौली पुलिस को अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एक बड़ी सफलता मिली है। जिले की सकलडीहा पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसपर शादी का झूठा वादा करके एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, जाने कैसे हुई थी मौत।
Chandauli news: STF ने 50 हज़ार के इनामिया को दबोचा।
शादी का झूठा वादा करके बनाया संबंध ?
जानकारी के अनुसार सकलडीहा क्षेत्र अंगर्गत इटवा गांव निवासी परमात्मा उर्फ सागर मौर्या उर्फ गोपी के खिलाफ थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0 94/2026 धारा 87/ 69/ 352/ 351(3) बी0एन0एस0 के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस को अभियुक्त की तलाश थी। इसी बीच पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया।
पुलिस ने दी जानकारी
गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्त पर पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने, शादी करने की बात कहने पर शादी से इंकार करने तथा गाली गलौज देने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। बताया, अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




