UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली की अलीनगर पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) आगरा की मदद से 50 हज़ार के इनामिया व गैंगेस्टर के मुकदमें का वांछित को दबोचा है।
यूपी के चंदौली पुलिस को अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एक बड़ी सफकता मिली है। जिले की अलीनगर पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स आगरा की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए 50 हज़ार के एक इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ़्तार अभियुक्त गैंगेस्टर के मुकदमें का वांछित था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 476 लाख रूपये स्वीकृत, UPAVP को जिम्मेदारी।
Chandauli news: बख्शे नही जाएंगे भ्रष्टाचार करने वाले कार्मिक।
50 हज़ार का इनामिया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चंदौली की अलीनगर पुलिस टीम ने गैंगेस्टर के मुकदमें में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आगरा के स्पेशल टास्क फोर्स का मदद लिया। संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त को मैना गेट फ्रिंगल गोल चक्कर, जनपद आगरा के पास से गिरफ़्तार कर लिया।
पुलिस ने दी जानकारी
गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए चंदौली पुलिस द्वारा बताया गया कि वांछित अभियुक्त का नाम सन्दीप है, जो कि हरियाणा राज्य का रहने वाला है। बताया, गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त की अपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 02/2024, धारा 3(1) गैंगेस्टर अधि0, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली।
मु0अ0सं0 39/2022, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व 420 भा.दं.वि. थाना अलीनगर, जनपद चंदौली।
मु0अ0सं0 40/2022 अन्तर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली।



